आ रहै है लालबाग के राजा | गणेश चतुर्थी |
आ रहै है लालबाग के राजा | गणेश चतुर्थी | कब है गणेश चतुर्थी भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन हुआ था. इस दिन को सनातन परंपरा में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के रूप में हर साल मनाया जाता है. इस साल ये पावन तिथि 21 अगस्त 2020 को रात्रि 11:02 बजे से प्रारंभ होकर 22 अगस्त 2020 को शाम 07:57 बजे तक रहेगी. ऐसे में इस बार ये पावन पर्व 22 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी का त्यौहार फिर से दस्तक देने को है। हर साल बडे जश्न के साथ मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का त्यौहार फिर से दस्तक देने को है। भव्य पंडालों और रंग बिरंगी मुर्तियों के साथ इस महोत्सव का वातावरण ही कुछ और होता है। गणेश चतुर्थी हिंदूओं का दस दिन तक चलने वाला त्यौहार होता है जिसमें वो अपने देवता गणेश के जन्म तौर पर मनाते हैं । गणेश शंकर और पार्वती के बेटे हैं। जिन्हें 108 नामों से जाना जाता है। सभी देवताओं में सबसे पहले गणेश की ही पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार:- हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गणेश के जन्म से जुड़ी कई कहानियां हैं। तो आइए जाने ऐसी ही दो कहानिय...